कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की गौरी भदौरिया भी अपना अचूक निशाना साधेंगी। नौबस्ता की गौरी का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ है। अब वे छह से 10 जनवरी के बीच रांची में होने वाली चैम्पियनशिप का हिस्सा बनेंगी। गौरी उत्तर प्रदेश से एकमात्र रिकर्व वर्ग की तीरंदाज हैं। साउथ सिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा गौरी अब राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदक के लिए उतरेंगी। स्कूल की प्रधानाचार्या कविता खन्ना ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.