गाज़ियाबाद, मार्च 31 -- - गुंटूर में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा गाजियाबाद, संवाददाता। गुंटूर में भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से 27 मार्च से सात अप्रैल तक राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले से वेरोनिका गुप्ता ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वेरोनिका ने 20 मीटर वर्ग में 400 में से 350 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले भी वेरोनिका कई पदक प्राप्त कर चुकी हैं। उनके कोच वेद प्रकाश ने बताया कि 10 वर्ष की आयु में वेरोनिका के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए दीप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. पी कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.