राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के तीरंदाजों का जलवा
सोनभद्र, सितम्बर 4 -- सोनभद्र, संवाददाता। हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित नवोदय विद्यालय समिति की 34वीं राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया। लखनऊ क्षेत्र की टीम ने 16 स्वर्ण, 27 रजत और 11 कांस्य समेत कुल 54 पदक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह रही कि लखनऊ क्षेत्र की टीम में करीब 90 प्रतिशत खिलाड़ी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर के रहे। प्रतियोगिता का आयोजन एक से तीन सितम्बर तक पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खराखोरी, फतेहाबाद (हरियाणा) में किया गया। इसमें नवोदय विद्यालय समिति के भोपाल, लखनऊ, जयपुर, भुवनेश्वर, शिलांग, पुणे, अहमदाबाद, चंडीगढ़, पटना और हैदराबाद क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय तीरंदाजी में सोनभद्र के खिलाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.