वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज के छात्र हर्ष सिंह ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता पंजाब के जालंधर स्थित डीएवी विश्वविद्यालय में आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि एमएससी एग्रीकल्चर (एएचडी) के चौथे सेमेस्टर के छात्र हर्ष सिंह ने 87 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से न केवल यूपी कॉलेज, बल्कि जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और शिक्षकों को देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन का संकल्प जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.