राष्ट्रीय ताइक्वांडो में दम दिखाएंगी सलेमपुर की दो बेटियां
देवरिया, मई 31 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर स्पोर्ट्स अकादमी की दो होनहार खिलाड़ी अनन्या बरनवाल और आशी मिश्रा का चयन उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर क्षेत्र और अकादमी का प्रतिनिधित्व करेंगी। लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में जगह बनाई है।उनकी इस उपलब्धि से अकादमी, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। अकादमी के प्रशिक्षक शनि प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ी कई वर्षों से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में उत्तराखंड ने चार स्वर्ण समेत अब तक 11 पदक जीते उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.