राष्ट्रीय ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीतने वाली शिखा सम्मानित
बरेली, सितम्बर 3 -- बरेली। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बिथरी चैनपुर की छात्रा शिखा गंगवार को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर ने छात्रा को सम्मानित कर उसकी उपलब्धि पर बधाई दी। शिखा ने लुधियाना में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने शिखा को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने एवं अन्य छात्राओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी शिखा को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.