मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। हरिद्वार में आयोजित चौथी एकलव्य कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जनपद के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें मिलन विहार स्थित आकांक्षा ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच क्लब के आठ खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लव चौधरी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं राघव सिंह, सत्यानारायण सिंह, रश्मि राज, मयंक दीवाकर, सनी राजपूत और युवराज ने रजत पदक जीतकर टीम को मजबूती दी। शिविका पासवान ने कांस्य पदक प्राप्त कर क्लब की सफलता में अहम योगदान दिया। आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ...