जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित नानक पब्लिक स्कूल में 21 से 24 जुलाई तक सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-17 आयु वर्ग में केरल पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस के अभिज्ञान मिश्रा (ओवर-65 किग्रा) और अदिति गुप्ता (47-49 किग्रा) ने क्रमश: रजत पदक अर्जित किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया। सोमवार को विद्यालय के प्रांगण में प्राचार्या प्रियंका बरुआ ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल खेलने के लिए प्रेरित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर विद्यालय के खेल शिक्षक व ताइक्वांडो प्रशिक्षक राकेश कुमार राणा, मोहम्मद वसीम, रोहित शर्मा, अनुराग महतो और साहिन परवीन भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.