पिथौरागढ़, अगस्त 16 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। जनपद के चार ताइक्वांडो खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। जूनियर वर्ग के 42 किलोग्राम भार वर्ग में रिया मेहरा और 44 किलोग्राम भार वर्ग में नम्रता खत्री प्रदेश की टीम का हिस्सा हैं। सीनियर वर्ग में शीतल कुमार और रिंजी डोलमा का चयन उत्तराखंड की टीम में हुआ है। चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पुणे रवाना हो गई हैं। खिलाड़ियों के रवाना होने पर जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव कमलेश मखोलिया, प्रशिक्षक नवीन लुंठी, सुरेश बहादुर, वीरेंद्र सिंह वल्दिया और ललित सिंह धनिक ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...