मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- क्षेत्र के गांव हाथीपुर स्थित एसबीएस स्कूल के चार खिलाड़ियों ने हरिद्वार में आयोजित चौथे एकलव्य कप ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में एसबीएस स्कूल के छात्र आयांश प्रजापति ने स्वर्ण पदक, अर्पित सिंह एवं प्रवीण सिंह ने रजत पदक, जबकि मोहम्मद अरसलान ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के ताइक्वांडो कोच सुमित शर्मा का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य संयोग वशिष्ठ और निदेशक राजीव सहाय ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.