राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एसआर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते
बरेली, नवम्बर 4 -- बरेली। नई दिल्ली के करनैल सिंह रेलवे स्टेडियम में आयोजित 10वीं ग्रैंड ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में एसआर इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते। एक नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में 14 राज्यों के करीब 800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सब-जूनियर वर्ग की व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में आरुष देशवाल ने स्वर्ण और अवनी जायसवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट बालिका टीम पूमसे में अवनी अग्रवाल, अवनी जायसवाल और कृतिका सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। आरुष ने फ्रीस्टाइल पूमसे में भी स्वर्ण हासिल किया। प्रबंध निदेशिका रूमा गोयल और प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.