गया, जून 10 -- बिहार राज्य और गया जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अभिषेक कुमार ने वृंदावन, मथुरा में आयोजित थर्ड स्वामी विवेकानंद ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता 5 से 7 जून तक आयोजित की गई थी। अभिषेक कुमार स्वर्गीय जितेंद्र प्रसाद के पुत्र हैं और वर्तमान में बोधगया के दोमुहान स्थित बोधी सत्व मार्शल आर्ट अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उन्होंने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए बिहार और गया का नाम रोशन किया।ताइक्वांडो कोच डॉ. केशव कुमुद ने अभिषेक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हों...