रुद्रपुर, अगस्त 25 -- खटीमा। खटीमा की प्रियांशी बोहरा ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। भूड़ महोलिया निवासी पूर्व सैनिक पुष्कर सिंह बोहरा की बेटी प्रियांशी ने 17 से 21 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम पुणे में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनका लगातार तीसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वर्ष 2024 और 2025 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले प्रियांशी ने 16 से 20 मार्च तक ओडिशा में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2025 में नैरोबी, केन्या में आयोजित अंडर-21 विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप और मई 2026 में मंगोलिया में आयोजित...