देवघर, फरवरी 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्जन डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह और जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी एवं सह-नोडल पदाधिकारी एनटीसीपी के निर्देशानुसार आईएमए हॉल में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और सहायक नर्स मिडवाइफ (सहायिका) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. रूपक कुमार, डेंटल सर्जन और अभिमन्यु कुमार दांगी, जिला परामर्शी ने जानकारी दी कि तंबाकू सेवन देश में तेजी से बढ़ रही समस्या है। हर साल भारत में तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियों के कारण लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है। यह न केवल स्वास्थ्य बल्कि देश की उत्पादकता और अर्थव्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि तंबाकू उद्योग विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को अपने उत्पादों की ओर आकर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.