गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- - सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे गाजियाबाद, संवाददाता। एचआरआईटी विश्वविद्यालय में 15वीं राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर और 16वीं सीनियर ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन अप्रैल से पांच अप्रैल तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी अलग अलग वर्ग में भाग लेकर प्रतिभा दिखाएंगे।प्रतियोगिता ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा कराई जा रही है। रविवार को प्रतियोगिता की जानकारी के लिए प्रेस वार्ता की गई, जिसमें संस्था के अध्यक्ष अशोक यादव और सचिव राहुल देव गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में सिंगल, डबल, ट्रिपल और मिक्स डबल के मुकाबले खेले जाएंगे। 15वीं राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में 15 वर्ष और जूनियर प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक के खिल...