गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। हापुड़ रोड स्थित सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज में 17 मार्च को ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में 16वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। ट्रायल में चयन के बाद खिलाड़ियों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद दो से पांच अप्रैल तक एचआरआईटी विश्वविद्यालय में 16वीं राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक-बालिका वर्ग में खेली जाएगी और उसमें 25 राज्यों के 700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। विजेता, उप विजेता, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के अलावा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान ...