बिजनौर, अक्टूबर 5 -- गंगा बैराज पर 52 डॉल्फिन है। एक बार डॉल्फिन की गणना की तैयारी फिर शुरू होने जा रही है। गंगा बैराज में आसानी से डॉल्फिन नजर आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि डॉल्फिन का कुनबा बढे़गा। राष्ट्रीय डॉल्फिन डे के अवसर पर इंदिरा पार्क में स्थित रेंज कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने डॉल्फिन का चित्र बनाया। चित्रकला प्रतियोगिता में कम्पोजिट स्कूल हेमराज के बच्चे विजेता रहे। बिजनौर इंदिरा पार्क में स्थित रेंज कार्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में डीडीपीएस और कम्पोजिट स्कूल हेमराज के बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डीएफओ नजीबाबाद पृथ्वीराज, रेंजर महेश गौतम, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम रही। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में कम्प...