मधुबनी, मई 16 -- संदीप कुमार मधुबनी। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी संबंधित कर्मियों को डेंगू नियंत्रण को लेकर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानसून के दौरान संभावित संक्रमण को रोकना था। सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि डेंगू एक गंभीर एवं जानलेवा बीमारी के रूप में उभर रहा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित होते हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल एवं अनुमंडलीय अस्पतालों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों एव...