राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सीएमओ ने दिलाई जागरूकता की शपथ
पीलीभीत, मई 17 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शनिवार को आरोग्य सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं शपथ दिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डेंगू नियंत्रण को लेकर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने हर रविवार मच्छर पर वार-लार्वा पर प्रहार अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने नगरीय क्षेत्रों में टीम बनाकर घर-घर भ्रमण करते हुए सोर्स रिडक्शन अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव स्तर पर जलभराव वाले स्थानों, टूटे-फूटे बर्तनों, फ्रिज की ट्रे और कूलरों की नियमित सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.