गौरीगंज, मई 16 -- अमेठी। शनिवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएचसी अमेठी में डेंगू से बचाव और जनजागरूकता को लेकर लोगों को शपथ दिलाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने कहा कि डेंगू नियंत्रण के लिये जन भागीदारी आवश्यक है। बीमार होने पर तुरंत लोगों को जांच करवाना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मियों ने संकल्प लिया कि वह अपने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देंगे तथा कूलर, पानी की टंकी, गमले और पुराने बर्तनों की नियमित सफाई करेंगे। साथ ही लोगों को भी डेंगू से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। डॉ. आलोक तिवारी ने कहा कि डेंगू से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। यह भी पढ़ें- हर रविवार, मच्छर पर वार, राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर डेंगू उन्मूलन की शपथ स्वच्छता और सतर्कता से ही डेंगू जैसी बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।...