राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चला जागरूकता अभियान
जौनपुर, मई 17 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शनिवार को जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी, जांच करें, सफाई करें और ढकें रही। इसका उद्देश्य लोगों को डेंगू के कारण, लक्षण, बचाव और समय से जांच-उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चलाया जागरुकता अभियानजागरूकता कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में टीबी चिकित्सालय परिसर में जागरूकता गोष्ठी, शपथ, स्लोगन वाचन और पोस्टर अभियान चलाया गया। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र करंजाकला में प्रशिक्षु एएनएम को डेंगू रोकथाम और बीमारी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। पीएचसी करंजाकला में अधीक्षक डॉ. एसके जायसवाल के नेतृत्व में चिकित्सकों और स्टाफ के साथ विचार गोष्ठी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.