रांची, मई 16 -- रांची, सवाददाता। राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शनिवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम 'डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी: जांच करें, सफाई करें और ढकें' है। डॉ. प्रभात कुमार ने लोगों से पानी के बर्तन ढककर रखने और सप्ताह में एक दिन 'ड्राई डे' मनाने की अपील की। बताया गया कि संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाले डेंगू के मुख्य लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित वार्डों में लार्वा नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव किया। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में डेंगू के 92 मामले आए थे, जबकि इस वर्ष अप्रैल तक 14 मरीजों की पुष्टि हुई है। यह भी पढ़ें- गोपालगंज:राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें-...