राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर इचाक में जागरुकता शिविर
हजारीबाग, मई 16 -- इचाक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र इचाक परिसर में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. लीना सिंह एवं संत कुमार, मलेरिया सुपरवाइजर ने संयुक्त रूप से की। शिविर में एएनएम, जीएनएम, सहिया, सहिया साथी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। डॉ लीना सिंह ने डेंगू को खतरनाक एवं जानलेवा बीमारी बताते हुए लोगों को अपने आसपास बरसात का पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन में काटता है, इसलिए इससे बचाव के लिए विशेष सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बताया कि डेंगू के मरीज को तेज बुखार, उल्टी, खांसी, बदन दर्द एवं हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं, जिसका समय पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने से राहत मिलती है। यह भी पढ़ें- डेंगू दिवस पर जागरु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.