कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित साइक्लिंग वेलोड्रम में 19 से 23 दिसंबर के बीच 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर और 40वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइक्लिंग चैम्पियनशिप संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश के साइक्लिस्ट सैयद खालिद बागी ने शानदार प्रदर्शन कर जूनियर बालक वर्ग के कैरिन इवेंट में कांस्य पदक जीता। उप्र साइक्लिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी आरके गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद निवासी खालिद बागी ने अपने खेल से प्रदेश और अपने परिवार का नाम रोशन किया। खालिद बागी एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साइक्लिस्ट हैं और इससे पूर्व भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन के चेयरमैन धीरेंद्र सिंह सचान ने बधाई दी है। एसोसिएशन के अनुसार सैयद खालिद बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.