भभुआ, अप्रैल 1 -- बिहार को दिलाया एकमात्र गोल्ड मेडल, 65 किलो भार वर्ग में लहराया परचम पहलवान ने सरगुजा में दिखाया दमखम, कैमूर के लाल ने बढ़ाया जिले का मान (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले के लिए गर्व की एक बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित गांधी स्टेडियम में 28 से 31 मार्च तक आयोजित खेलो इंडिया राष्ट्रीय ट्राइबल प्रतियोगिता 2026 की फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कैमूर के होनहार पहलवान मुलायम खरवार ने शानदार प्रदर्शन किया और 65 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ मुलायम पहलवान ने न सिर्फ कैमूर, बल्कि पूरे बिहार का मान बढ़ाया है। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि मुलायम खरवार दुर्गावती प्रखंड के जेवरी गांव के निवासी हैं। उनके पिता नंदू खरवार हैं। मुलायम ने अपनी शुरुआती तैयारी व्यायाम...