सहरसा, अप्रैल 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा के हिमांशु 17 से 22 अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में बिहार की तरफ से अंडर 13 आयु वर्ग में प्रतिनिधित्व करेंगे। सहरसा इंडोर स्टेडियम में लगातार 3 वर्षों से अभ्यास कर रहे डीएवी पब्लिक स्कूल आठवें कक्षा का छात्र हिमांशु मात्र 13 वर्ष की उम्र में बिहार का 7 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर चुके है।सहरसा जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव सह टेबल टेनिस के सीनियर स्टेट कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि हिमांशु को आगे बढ़ाने में डीएवी के शारीरिक शिक्षक सह बिहार जूनियर टेबल टेनिस टीम के कोच रह चुके चिंटू चंदन का महत्वपूर्ण योगदान है । यह भी पढ़ें- मधुबनी और दरभंगा के बीच 22 को टेबल टेनिस मुकाबला जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार , रौशन सिंह धोनी , जिला ट...