राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांगजन क्रिकेट प्रतियोगिता 9 से
वाराणसी, अक्टूबर 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा संकल्प माह के तहत राष्ट्रीय टी-20 दिव्यांगजन क्रिकेट प्रतियोगिता 9 से 11 अक्तूबर तक डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने सोमवार को सिगरा स्थित रघुकुल भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन और भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ की ओर से किया जा रहा है। ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव संजय चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और विदर्भ की टीमें भाग लेंगी। यह भी पढ़ें- सीनियर महिला-पुरुष बैडमिंटन ट्रायल 8 अक्तूबर को स्टेडियम में सभी टीमें 8 अक्तूबर को वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.