कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। स्पेशल ओलंपिक भारत की ओर से स्वीडन में होने वाले गोटिया स्पेशल फुटबाल कप के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। रविवार को कैंट स्थित प्रेरणा स्पेशल स्कूल में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। प्रदेश स्तरीय ट्रायल में सफल छह खिलाड़ी छह से 10 अप्रैल के बीच ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग ट्रेनिंग सेंटर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में चयन की दावेदारी पेश करेंगे। रविवार को कैंट में हुए ट्रायल में कानपुर के साथ इटावा, वाराणसी, गाजियाबाद, लखनऊ सहित प्रदेश भर के स्पेशल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने ट्रायल में फुटबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने ड्रिबलिंग, शूटिंग, पासिंग, कंट्रोलिंग, कौशल में हुनर दिखाया। स्पेशल ख...