गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- गाजियाबाद। कमला नेहरू नगर स्थित राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र में मंगलवार से दो दिवसीय प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन होगा। मंगलवार और बुधवार को आयोजित संगोष्ठी में वैज्ञानिक किसानों को प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर जानकारी देंगे। केंद्र में किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। केंद्र के निदेशक गनगेश शर्मा ने बताया कि इसमें अपने प्रदेश के अलावा अन्य राज्य राजस्थान, हिमाचल,उत्तराखंड आदि के किसानों को विशेषज्ञ उच्च गुणवत्ता वाली फसल उगाने के बारे में जानकारी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.