राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए विशेष शिविर शुरू
हल्द्वानी, जुलाई 10 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने गए प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।खिलाड़ियों को फिटनेस, आधुनिक तकनीक, रणनीति, बॉल कंट्रोल, पासिंग और पेनल्टी कॉर्नर का कड़ा अभ्यास कराया जा रहा है। उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह बाफिला ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप 28 जुलाई से 8 अगस्त तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होगी। उत्तराखंड की टीम 23 जुलाई को दिल्ली से रवाना होगी। शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परख कर ही अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए 28 का पंजीकरण बालक वर्ग के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.