राष्ट्रीय जूनियर रग्बी चैंपियनशिप में दो खिलाड़ी दिखायेंगे दमखम
चाईबासा, जुलाई 4 -- चाईबासा, संवाददाता। 06 से 11 जुलाई 2026 तक हैदराबाद के तेलंगाना में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प. सिंहभूम जिले के दो अंडर-18 खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम में हुआ है। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव नरेश हेससा ने दी। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में लक्ष्मी सवैयां और पुरुषोत्तम बारी शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत एवं अनुशासित खेल का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड एवं पश्चिमी सिंहभूम का नाम रोशन करेंगे। पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: जामताड़ा टीम राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.