राष्ट्रीय जूडो में बहजोई का जलवा, तीन गोल्ड समेत छह पदक झटके
संभल, अक्टूबर 6 -- हरियाणा के करनाल में हुई सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में बहजोई के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड समेत छह पदक जीतकर नगर का नाम रोशन किया। देशभर के 22 जोन और यूएई के खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। घर लौटने पर खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। जूड़ो कोच एकांश गुप्ता ने बताया कि रुद्र शर्मा, नव्या गर्ग और अराध्या सिंह ने अपने-अपने भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीते, जबकि अनिरुद्ध सिंह और अनुराग शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किए। एंग्लो वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हर्षित शर्मा ने भी अंडर-19 के 45 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- Meerut News: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कालंद के छात्रों ने जीते पदक सिल्वर स्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.