मेरठ, जनवरी 12 -- रोहटा रोड स्थित मंडप में रविवार को राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) ने एक कार्यक्रम किया। राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि आज जाट समाज सामाजिक, राजनैतिक एव आर्थिक रूप से कमजोर हुआ है। केन्द्र सरकार में जाट आरक्षण समाज की आवश्यकता है, जोकि वर्तमान सरकार की कमजोर नीति के कारण कोर्ट में निरस्त हुआ। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के पदाधिकारी जाट समाज के सांसदों और विधायकों से मिलकर इस मांग को संसद एवं विधानसभाओं में उठाने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नीलकंठ ने 25 जनवरी को सभी से जाट आरक्षण आन्दोलन में हरियाणा के युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार के खिलाफ रोहतक पहुंचने का आह्वान किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की गई। गजेन्द्र नीलकंठ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप सांगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.