एटा, दिसम्बर 14 -- एटा। जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जागरूक जन समिति का 39वां कंबल वितरण समारोह शिकोहाबाद रोड स्थित क्रस्टिल फार्म में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि श्याम नारायण सिंह सहित अन्य अतिथियों ने 251 जरूरतमंद महिला-पुरुषों को गर्म कम्बल वितरित किये। कंबल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एसएसपी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ी समाज सेवा है। उन्होंने कहा नर सेवा नारायन सेवा। उन्होंने कहा सरल होना दुनिया मे सबसे कठिन काम है। उन्होंने पिछले 39 सालों से समाजसेवा के क्षेत्र मे समिति से किये जा रहे कार्यों की सराहना की। शिक्षक नेता जय सिंह वर्मा ने कहा कि संस्था से लम्बे समय से किये जा रहे सामाजिक कार्य प्रशसनीय है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से समाज सेवा की प्रेरणा लेने का आहवान किया। आरएसएस प्रचारक रहे आचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.