मुंगेर, नवम्बर 29 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जल संरक्षण और मृदा सुधार के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे किशोर जायसवाल को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2025 (व्यक्तिगत श्रेणी) से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्ति के पश्चात दिल्ली से लौटकर किशोर जायसवाल ने शुक्रवार को डीएम से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर डीएम ने ने श्री जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मिले इस सम्मान को जिले के लिए मील का पत्थर बताया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि, जल ही जीवन नहीं, जल ही भविष्य है, की श्री जायसवाल की सोच प्रेरणादायी है और उनका कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करता है। ज्ञात हो कि, श्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.