राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग की ओर से 7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संगठन, संस्थाएं, जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय निकाय, उद्योग और अन्य पात्र इकाइयां आवेदन कर सकती हैं। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। पात्र आवेदक पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल और जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जल पुरस्कार विभिन्न श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.