फरीदाबाद, अगस्त 26 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पलवल की संस्थाओं और इकाइयों के पास राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर है। केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग की ओर से सातवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि पात्र संगठन, संस्थाएं, जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय निकाय, उद्योग और अन्य संबंधित इकाइयां राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में दिए जाएंगे। इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, जल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परियोजना और सीएसआर पहल के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग शामिल है...