राष्ट्रीय जल दिवस : पानी पर सबका है अधिकार
पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। समाधान विकास समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय जल दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के संदर्भ व्यक्ति लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि 20 मार्च 1927 को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने महाराष्ट्र में महाड़ के चबदार तालाब में पानी पीने और इस्तेमाल करने का अधिकार दिलाने के लिए सत्याग्रह किया। दलितों को सार्वजनिक संसाधनों का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी। इस स्थल पर तालाब का पानी पीकर उन्होंने जाति भेदभाव को चुनौती दी और सभी को जल के उपयोग का अधिकार दिलाया। सामाजिक स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के लिए यह बहुत बड़ा संघर्ष था। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को ही डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय जल दिवस मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- खगड़िया: राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में कार्यक्रम का हुआ आयोजन यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.