लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवददाता भारत स्काउट व गाइड, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित की गई 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों, स्कूलों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। ए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर आगरा को एक लाख रुपये का पहला, मेरठ को 75 हजार रुपये का दूसरा व तीसरे नंबर पर रहे गाजियाबाद को 50 हजार रुपये का ईनाम दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया। बी श्रेणी के जिलों में पहले नंबर पर रहने वाले हापुड़ को 80 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। समारोह में अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित घोष, आईएएस कृष्ण कुमार गुप्ता व पीसीएस महेंद्र पाल सिंह शामिल रहे। जम्बूरी मे...