कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। जिला मुख्यायुक्त और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन को भारत स्काउट और गाइड की लखनऊ में हुई ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली एवं 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक परिषद की बैठक व सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान मिला। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के प्रेषित पुरस्कार को डॉ. आरसी शर्मा, सहायक प्रादेशिक आयुक्त कानपुर एवं चित्रकूट मण्डल और मयंक शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट) कानपुर मंडल ने उन्हें भेंट किया। इस अवसर पर दीक्षा जैन को शार्दुल, प्रशस्ति पत्र, कैलेंडर और स्टॉल दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.