साहिबगंज, जुलाई 5 -- साहिबगंज। शहर के कॉलेज रोड स्थित मछुआ सोसाइटी परिसर में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया गया। जहां इस खास मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव व प्रदेश सचिव मुन्ना यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजद पार्टी का झंडोतोलन किया।मौके पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव,पुर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी,तेजस्वी यादव समेत अन्य वरीय नेताओं के नारे लगाए।राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव शुरू से ही पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग,दलित वर्ग, गरीब असहाय लोगों के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं जो आगे भी चलता रहेगा। यह भी पढ़ें- राजद का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया लालबाबू यादव बने जिला महासचिव, दि...