देहरादून, जून 11 -- पौड़ी। समाज कल्याण एवं जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त ऑनलाइन पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इसके लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा 30 सितम्बर, 2026 तक रहेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि जनपद के शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन से पूर्व राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीपी) नंबर जनरेट करना होगा। इसके उपरांत ओटीआर नंबर के माध्यम से लॉग इन कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते हुए आवश्यक अभिलेख पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि ओटीआर एवं आधार सीडिंग प्रक्रिया से संबंधित मार्गदर्शी वीडियो विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्र...