राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सेवा प्रहरी सम्मानित
संभल, जुलाई 1 -- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को रोटरी क्लब संभल मिडटाउन के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्य डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय, डॉ. उर्वशी वार्ष्णेय और डॉ. शरद वर्मा को समाज के प्रति उनकी समर्पित सेवा, मानवीय संवेदनाओं और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत संबोधन के साथ हुआ। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सुमित अग्रवाल और सचिव रोटेरियन गौरव वार्ष्णेय ने तीनों चिकित्सकों को पुष्पमाला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपनी सेवा भावना, ज्ञान और समर्पण से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय चिकित्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.