राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता
बहराइच, जुलाई 2 -- तेजवापुर, संवाददाता। डॉ.सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सबलापुर में बुधवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बीएएमएस के छात्र-छात्राओं ने क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक होते हैं तथा उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से चिकित्सा क्षेत्र में नैतिक मूल्यों एवं सेवा भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। चिकित्सकों के योगदान पर चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.