रामगढ़, अगस्त 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद झारखंड की महिला इकाई मातृशक्ति के तत्वावधान में रामगढ़ के बिंझार स्थित मान्या बैंक्वेट हॉल एंड रिजॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय प्रांत मातृशक्ति प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में विहिप झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत सह मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत मातृशक्ति प्रमुख अनिमा पांडेय, सह प्रमुख शशि शर्मा और प्रांत बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सबिता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीराम, मां दुर्गा और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों माताओं-बहनों ने भाग लिया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार ने ...