जमशेदपुर, अगस्त 5 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए राष्ट्रीय ग्रीन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के प्रथम संस्करण में 90.5 अंक (100 में से) प्राप्त कर गोल्ड रेटिंग हासिल की है। साथ ही संस्थान ने देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में 28वां स्थान प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...