कोडरमा, मार्च 28 -- जयनगर। निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बिहार राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 40 पंचायतों के मुखियाओं के दल ने प्रखंड जयनगर की ग्राम पंचायत जयनगर पूर्वी का निरीक्षण किया। यह भ्रमण पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के अध्ययन के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस अवसर पर आगंतुक जनप्रतिनिधियों का पंचायत स्तर पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय के सभागार, विभिन्न कर्मियों के कक्ष एवं पंचायत ज्ञान केंद्र का विस्तृत अवलोकन कराया गया। साथ ही क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जयनगर तथा थाना मोहल्ला स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां संचालित सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक पंचायती राज...