राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का हुआ प्रशिक्षण
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- मसड़ा बाजार, संवाददाता। विकासखंड बसखारी के सभागार हाल में बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और आय के स्रोत बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ पंचायत उमाशंकर सिंह ने किया। प्रशिक्षण में ट्रेनर अमरीश वर्मा, रवि प्रकाश एवं राजेश कुमार शुक्ल यशवंत सिंह ने पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को ओएसआर पोर्टल के संचालन, राजस्व वसूली, ऑनलाइन प्रविष्टि एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के साथ सेवाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाना रहा। कार्यक्रम में पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत सहायकों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.