राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 15 अरब 29 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में एनआरएलएम योजना में एसएनए स्पर्श माडयूल के तहत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत केन्द्रांश की धनराशि 91794.64 लाख रुपये के सापेक्ष राज्यांश की धनराशि 61196.427 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस तरह कुल 15 अरब 29 करोड़ 91 लाख 6 हजार 7 सौ रुपये को अवमुक्त कर आयुक्त, ग्राम्य विकास के निवर्तन पर रखे जाने और व्यय करने की स्वीकृति निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबन्धों के अधीन प्रदान की गई है। शासनादेश में निर्देश दिए गए हैं कि धनराशि का कोषागार से आहरण एकमुश्त न करते हुए जरुरत के अनुसार चरणों में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.