राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विद्युत सखियों को मिले थर्मल प्रिंटर
शामली, जुलाई 4 -- शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चयनित विद्युत सखियों की कार्यक्षमता एवं सेवा गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें थर्मल प्रिंटर वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रेमचंद ने विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर के संचालन, रखरखाव एवं सुरक्षित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए ग्रामीण उपभोक्ताओं को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए भी प्रेरित किया।अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। विद्युत सखी मॉडल ग्रामीण महिलाओं के लिए आय बढ़ाने का प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.